SFO के बारे में
सीरियस फ्रॉड ऑफिस (Serious Fraud Office) एक स्वतंत्र सरकारी विभाग है, जो गम्भीर या जटिल धोखा-धड़ी की जांच करता है और इस संबंध में मुकदमा दायर करता है। यह UK की दण्डनीय न्याय प्रणाली का अंग है।
इस कार्यालय का एक प्रधान निदेशक होता है जिसे महान्यायवादी द्वारा नियुक्त किया जाता है और निदेशक उसके प्रति जवाबदेह होता है। महान्यायवादी की नियुक्ति प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है और वह निम्नलिखित के संबंध में संसद के प्रति उत्तरदायी हैः
- सीरियस फ्रॉड आफिस
- क्राउन अभियोजन सेवा
- कोषागार न्यायाभिकर्ता विभाग
- उत्तरी आयरलैंड के लिए लोक अभियोजन निदेशक
- CPS निरीक्षणालय
अधिकार-क्षेत्र
इंग्लैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड SFO के अधिकार-क्षेत्र में आते हैं।
स्काटलैंड, मैन द्वीप या चैनल द्वीप समूह SFO के अधिकार-क्षेत्र नहीं है।