मामलों से निपटना
भेजे गए मामलों का मूल्यांकन करना
जांचना
मामला जांच-पड़ताल के लिए स्वीकार किया जाए या नहीं, यह मामले का मूल्यांकन या जांच कर के धोखा-धड़ी के संभावित और भेजे गए मामले के सारे ज्ञात तथ्यों की विस्तृत जांच के बाद किया जाता है। यह तय करने के लिए कि संभावित धोखाधड़ी के किसी विशेष मामले से निबटने के लिए कौन-सा संगठन सबसे अधिक उपयुक्त है नियमित सम्पर्क बैठकें आयोजित की जाती हैं। यह तय करने के लिए कि संभावित धोखाधड़ी के किसी विशेष मामले से निबटने के लिए कौन-सा संगठन सबसे अधिक उपयुक्त है नियमित सम्पर्क बैठकें आयोजित की जाती हैं।
कोई मामला स्वीकार किया जाना चाहिए- या नहीं इसका निर्णय आमतौर पर मामले को SFO के पास भेजे जाने के 1 महीने के भीतर ले लिया जाता है, यद्यपि निर्णय लेने से पहले अतिरिक्त सूचना के लिए अनुरोध किया जा सकता है।
वेटिंग टीम द्वारा औपचारिक जांच पड़ताल की सिफारिश किए गए मामले, अंतिम स्वीकृति के लिए निदेशक को भेजे जाते हैं।
जो मामले SFO द्वारा स्वीकार नहीं किए जाते उनका क्या होता है?
SFO द्वारा स्वीकार न किए गए मामले प्रेषक को वापस भेज दिए जाते हैं।
प्रत्येक वर्ष SFO के कार्यक्षेत्र में न आने वाले धोखा-धड़ी के हजारों मामलों की पुलिस के क्षेत्रीय धोखा-धड़ी या वाणिज्यिक दस्तों द्वारा जांच-पड़ताल की जाती है और निम्निलिखित सेवा द्वारा न्यायालयों में मुकदमे दायर किए जाते हैं। क्राउन अभियोजन सेवा
अन्य सरकारी विभाग भी जांच-पड़ताल और मुकद्दमें दायर करने संबंधित काम करते हैं।
मामलों की संख्या
SFO प्रत्येक वर्ष लगभग 20-30 नए मामले स्वीकार करता है।
इस समय कार्यालय लगभग 80 मामलों की जांच-पड़ताल कर रहा है या वे न्यायालयों में चल रहे हैं। मामलों की इस संख्या को अगले कुछ वर्षों में बढ़ाने की योजना है।