मामलों से निपटना
मामलों को स्वीकार करने के मानदंड
किसी मामले को स्वीकार करने या न करने का निर्णय करने के लिए हम जिन महत्वपूर्ण मानदंडों का उपयोग करते हैं, वे यह हैं कि संभावित धोखा-धड़ी इतनी गम्भीर या जटिल हो कि इसकी जांच-पड़ताल उन लोगों द्वारा की जानी चाहिए जो इसके अभियोजन के लिए उत्तरदायी हों।
SFO सम्भावित धोखा-धड़ी के भेजे गए प्रत्येक मामले स्वीकार नहीं कर सकता और न ही यह ऐसा करता है। SFO के संसाधन धोखा-धड़ी के बड़े और जटिल मामलों पर ही केन्द्रित होने चहिए।
इन बातों पर विचार किया जाता हैः
- क्या कथित धोखा-धड़ी £1 लाख पाउण्ड से अधिक की है?
- क्या इससे कोई महत्वपूर्ण अन्तर्राष्ट्रीय आयाम जुड़ें हैं?
- क्या इस बात की सम्भावना है कि इस मामले में आम लोग चिन्ता व्यक्त करेंगे?
- क्या मामले के लिए अत्यधिक विशिष्ट ज्ञान, उदाहरणार्थ वित्तीय बाज़ार, की आवश्यकता है?
- क्या SFO की विशेष शक्तियों का प्रयोग करने की आवश्यकता है, जैसे दण्डनीय न्याय अधिनियम की धारा 2?