SFO के बारे में
SFO का गठन कब किया गया?
सीरियस फ्रॉड ऑफिस ने अप्रैल 1988 में कार्य करना आरम्भ किया। यह ब्रिटिश इतिहास के कुछ सबसे बड़ी धोखा-धड़ी की जांच करने और इनसे संबंधित मुकदमों से जुड़ा रहा है। SFO और इसके अधिकारों की व्यवस्था दण्डनीय न्याय अधिनियम 1987 (यथासंशोधित) द्वारा की गई थी।
अधिनियम के सारांश के लिए लेखन-सामग्री के कार्यालय (Stationery Office) की साइट देखें: http://www.hmso.gov.uk/acts/summary/01987038.htm
.
रासकिल रिपोर्ट (The Roskill report)
दण्डनीय न्याय अधिनियम 1987 को लागू करने और SFO का गठन करने की प्रेरणा धोखा-धड़ी मुकदमा समिति की रिपोर्ट से मिली, जिसे आमतौर पर 1986 में प्रकाशित रासकिल रिपोर्ट के नाम से जाना जाता है।
इसकी मुख्य सिफारिश थी एकीकृत संगठन स्थापित करना, जो धोखा-धड़ी के गम्भीर मामलों का पता लगाने, जांच-पड़ताल करने और इस संबंध में मुकदमा दायर करने के लिए उत्तरदायी हो।
UK में 1970 के दशक में और 1980 के दशक के आरम्भिक वर्षों में जनता में गम्भीर और जटिल धोखा-धड़ी की जांच करने और मुकदमा चलाने की प्रणाली के प्रति बहुत अधिक असंतोष था।
सरकार ने 1983 में धोखा-धड़ी मुकदमा समिति की स्थापना की, जो एक स्वतंत्र जांच समिति है। लॉर्ड रासकिल की अध्यक्षता वाली इस समिति ने कानून और आपराधिक कार्यवाहियों में परिवर्तन करते हुए धोखा-धड़ी रोकने के और अधिक प्रभावशाली उपाय लागू करने पर विचार किया।