Monday 6 October 2008

मामलों से निपटना

SFO को किसी धोखा-धड़ी के बारे में सूचना देना

निजी आवेदकों के लिए दिशानिर्देश

जब हमारे यहां कोई मामला भेजा जाता है, तो हम कार्यावाही तभी आरम्भ करेंगे यदि उचित आधारों से ऐसा लगे कि यह गम्भीर या जटिल धोखा-धड़ी है। किसी मामले को स्वीकार करने का महत्वपूर्ण मानदंड यह है कि संदिग्ध धोखा-धड़ी ऐसी हो कि जांच पड़ताल उन लोगों के हाथों में हो जो अभियोजन के लिए उत्तरदायी हैं।

यदि आप किसी धोखा-धड़ी के बारे में SFO को सूचना देना चाहते हैं, तो कृपया पहले हमारे स्वीकार करने से संबंधित मानदंड देखें।

आप देखेंगे कि सीरियस फ्रॉड ऑफिस अन्य बातों के साथ-साथ इस बात पर ध्यान देता है कि धोखा-धड़ी की राशि कितनी है। विशिष्ट रूप से, SFO 10 लाख पाउण्ड से कम धनराशि वाले मामलों की जांच पड़ताल नहीं करता या उनपर मुकदमा नहीं चलाता।

यदि आप धोखा-धड़ी के किसी ऐसे दण्नीय अपराध के बारे में सूचना देना चाहते हैं, जो SFO के मानदंडों को पूरा करता हुआ प्रतीत नहीं होता, तो आपको यह मामला अपनी स्थानीय पुलिस या क्षेत्रीय धोखा-धड़ी दस्ते के ध्यान में लाना चाहिए। मेट्रोपॉलिटन पोलिस फ्रॉड स्क्वैड के बारे में जानकारी निम्नलिखित से प्राप्त की जा सकती है www.met.police.uk/fraudalert/index.htmExternal site link और www.met.police.uk/so/External site link

यदि आप किसी ऐसे विवाद या मामले में सम्बद्ध हों, जो दण्डनीय अपराध नहीं है, तो आप स्वतंत्र कानूनी सलाह लेना चाहेंगे।

यदि आपको पश्चिम अफ्रीका या कहीं और से कोई संदिग्ध पत्र, फैक्स या ई-मेल मिली है और आप उपयुक्त प्राधिकारियों को इसके बारे में सूचित करना चाहते हैं, तो आपको इस पर धोखा-धड़ी दस्ते द्वारा विचार के लिए, लिखकर इसे अपने स्थानीय पुलिस स्टेशन को सौंप देना चाहिए। उस पत्र का कोई उत्तर न दें। इस प्रकार की धोखा-धड़ी के बारे में और अधिक सूचना निम्नलिखित से प्राप्त की जा सकती है। NCIS वेबसाइटExternal site link.

SFO को किसी धोखा-धड़ी के बारे में सूचना देना

कितनी धनराशि का मामला है?*
*विशिष्ट रूप से SFO केवल £1 लाख पाउण्ड से अधिक के मामलों की जांच-पड़ताल करता है।
धोखा-धड़ी किस प्रकार की गई है? क्या हुआ है? कृपया संबद्ध लोगों और कम्पनियों के पूरे नाम दें।
क्या आपको संदेह है कि बहुत से अन्य लोगों को भी धोखा दिया गया है?
क्या आपके पास अपने आरोप (आरोपों) के समर्थन में कोई दस्तावेज़ी सबूत है (हैं)?*
*यदि उत्तर "हां" है, तो कृपया इस सामग्री को इस समय अपने पास ही रखें। यदि आपको इसे SFO को भेजना ज़रूरी हो, तो आपको इसकी फोटोप्रतियां देने के लिए कहा जाएगा।
कृपया कोई सम्पर्क करने का पता और टेलीफोन नंबर दें।
ईमेल का पता

सूचनार्थः यदि आप SFO को किसी कपट के बारे में सूचित कर रहे हैं, तो SFO का नीति प्रभाग इस मामले पर ध्यानपूर्वक विचार करेगा। इस बात की सम्भावना है कि आपको 10 लाख कार्यदिवसों में उत्तर मिल जाएगा।

© The Serious Fraud Office. All Rights Reserved 2008.