SFO के बारे में
संगठनात्मक संरचना

यहां क्लिक करें, अगर आपको इसका बड़ा स्वरूप देखना हो
प्रचालनात्मक प्रभाग
इसमें चार जांच- पड़ताल और अभियोजन प्रभाग हैं और इनमें से प्रत्येक की अध्यक्षता सहायक निदेशक द्वारा की जाती है। प्रत्येक प्रभाग में अनेक विषयों वाले कई दल होते हैं जिनमें वकील, वित्तीय जांचकर्ता और सहायता कर्मचारी सम्मिलित हैं।
प्रत्येक प्रचालनात्मक प्रभाग SFO के अधिकार-क्षेत्र के अंतर्गत देश के अपने अपने भौगोलिक क्षेत्रों में किए गए धोखा-धड़ी के मामले देखता है। फिर भी, चूंकि लंदन में काफी संख्या में मामले उत्पन्न होते हैं, इसलिए इन्हें प्रभागों के बीच बांटा जाता है।
लेखाकर्म सहायता और न्यायालयिक परिकलन
लेखाकर्म का प्रधान, निदेशक होता है जो एक वरिष्ठ सनदी लेखाकार (chartered accountant) होता है। इसमें बाहरी लेखाकर्म विशेषज्ञों को काम में लगाना सम्मिलित हो सकता है। न्यायालयिक परिकलन इकाई इलेक्ट्रानिक आधारित सभी प्रमाण जब्त करने, इन पर कार्रवाई करने और इनका विश्लेषण करने के लिए उत्तरदायी होती है। यह इकाई UK न्यायालयिक परिकलन दल में कार्यरत है। ग्राफिक डिजाइनर मुकदमों की सुनवाई के लिए प्रस्तुतीकरण तैयार करने में केस टीमों और वकील की सहायता करता है।
नीति
नीति प्रभाग कानून की निगरानी से संबंधित कार्य करता है और निदेशक को कानूनी सलाह प्रदान करता है। यह जांचकर्ताओं और मामलों के वकीलों के लिए पुस्तकालय और अनुसंधान की सेवा भी प्रदान करता है।
इसके यहां ऐसी पारस्परिक कानूनी सहायता इकाई है, जो ऐसे मामलों में विदेशी अधिकारियों से जांच में सहायता से संबंधित अनुरोधों का कार्य देखती है, जिनमें धोखा-धड़ी तो विदेश में हुआ हो पर प्रमाण इंग्लैंड, वेल्स या उत्तरी आयरलैंड में हों।
टेलीफोन: 020 7239 7380
फैक्स: 020 7833 5442
ईमेल: mla@sfo.gsi.gov.uk
वित्त और स्थापना प्रभाग
यह प्रभाग निम्नलिखित कार्यों के लिए उत्तरदायी है:
- वित्तीय नियोजन और नियंत्रण तथा प्रबंधन लेखे
टेलिफोन: 020 7239 7025
फैक्स: 020 7833 5496 - सूचना प्रणालियां
- व्यावसायिक नियोजन
- भर्ती और प्रशिक्षण
- सुविधाएं, सामान्य प्रशासन, सुरक्षा और रखरखाव
- जांच-पड़ताल के दौरान एकत्र किए गए और मुकदमों में उपयोग किए गए एग्जिबिट्स, अभिलेखों और प्रणामों का मिलान और प्रबंधन।
निदेशक का कार्यालय
निदेशक का निजी कार्यालय निदेशक और लेखाकर्म के प्रशासनिक और कार्यकारी सहायता प्रदान करता है। यह संसदीय संबंधों और विदेशी न्यायिक और आपराधिक कानून प्रवर्तन अधिकारियों के दौरों की व्यवस्था करने के लिए उत्तरदायी है।
टेलीफोन: 020 7239 7272
फैक्स: 020 7833 1689
ईमेल: private.office@sfo.gsi.gov.uk
प्रेस और सूचना कार्यालय
प्रेस कार्यालय प्रचार- माध्यमों के साथ सम्पर्क रखने और जनता द्वारा की जाने वाली पूछताछ से संबंधित कार्यों के लिए उत्तरदायी है। यह बाह्य प्रकाशन और कुछ आंतरिक सूचना तैयार करता है और SFO वेबसाइट और मामलों का पता लगाने संबंधी प्रणाली का रखरखाव करता है।
टेलीफोन: 020 7239 7000
फैक्स: 020 7837 1173
ईमेल: press.office@sfo.gsi.gov.uk