Friday 21 November 2008

मामलों से निपटना

SFO मुकदमों में गवाहों के लिए गाइड

नीचे दी गई व्याख्या न्यायालय में गवाह बनने और गवाह द्वारा पूछे जाने वाले कुछ सबसे आम प्रश्नों का उत्तर देने से संबंधित प्रक्रिया को समझाने के लिए तैयार की गई है।

सीरियस फ्रॉड ऑफिस यह सुनिश्चित करने के लिए वचनवद्ध है कि उसके मामलो के गवाहों को हर सम्भव सूचना और सहायता दी जाए। निदेशक आप सभी लोगों के प्रति अत्यधिक कृतज्ञ है, जो SFO के मामलों में गवाही देने के लिए सहमत हैं। गवाह बनना एक बेहद महत्वपूर्ण सार्वजनिक कार्य है।

SFO मामलों में गवाह के रूप में आपको SFO के केस सचिव (Case Secretary) का नाम दिया गया होगा। यदि आप कोई प्रश्न पूछना चाहते हो, तो कृपया उनसे सम्पर्क करें।

यदि आपसे केस सचिव का नाम खो गया है या आप कोई सामान्य प्रश्न पूछना चाहते हैं

तो प्रश्न पूछने के लिए SFO के सार्वजनिक पूछताछ नम्बर 020 7239 7190 पर फोन करें या public.enquires@sfo.gsi.gov.uk पर ईमेल करें।

आपकी गवाही

गवाह उस व्यक्ति को कहते हैं जो मुकदमे के दौरान न्यायालय में गवाही देता है।

SFO के मामले दण्डनीय मामले हैं, और जिस व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा किया जाता है उसे 'प्रतिवादी' कहा जाता है। प्रतिवादी का नाम ही मामले का नाम होता हैः

'रेजिना - बनाम - जॉन ब्राउन'

आपकी गवाही में वे तथ्यात्मक बातें सम्मिलित होंगी, आप जिनके बारे में जानते हैं या जिन्हें आपने देखा या सुना है या अनुभव किया है। न्यायालय उन लोगों को सुनना चाहता है, जिन्हें मामले के तथ्यों का निजी ज्ञान हो, जिससे वह यह निर्णय कर सके कि क्या कोई प्रतिवादी पर जिन अपराधों का आरोप लगाया गया है वह उनका दोषी है या नहीं।

आपको शायद पहले ही SFO जांचकर्ताओं के लिए गवाह का बयान लिखने और उसपर हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया होगा। आपने उस दस्तावेज़ या उन दस्तावेज़ों की प्रतियां भी दे दी होंगी जिनका मामले से कोई संबंध हो (इन्हें आपके एग्जिबिट्स कहा जाता है)।

आप अपनी गवाही खुले न्यायालय में मौखिक रूप से न्यायाधीश, जूरी, प्रतिवादी और वकीलों को दे सकते हैं; या

आपकी गवाही के बयान और एग्जिबिट्स को न्यायालय के समक्ष पढ़ा जाएगा (इसके लिए आपको उपस्थित रहने की ज़रूरत नहीं होगी)।

आपको केस सचिव से पहले ही एक पत्र मिला होगा, जिसमें यह बताया गया होगा कि मामला किस न्यायालय में और कब जा रहा है।

यदि आप निश्चित न हों कि आपको न्यायालय जाने की ज़रूरत है या नहीं, तो केस सचिव से सम्पर्क करें।

यदि आपने अभी तक लिखित गवाही बयान पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं, परन्तु SFO के जांचकर्ताओं ने कुछ समय पहले आपका साक्षात्कार लिया है या आपसे सम्पर्क किया है; तो जांचकर्ताओं से सम्पर्क करें। ऐसा हो सकता है कि आखिरकार आपकी गवाही की ज़रूरत ही न हो।

न्यायालय आने की तैयारी करना

  • आपने कुछ समय पहले अपना गवाही बयान तैयार किया होगा और हो सकता है कि यह जटिल मामलों के बारे में हो। यदि आप यह अनुभव करते हैं कि आपको इसकी प्रति देखकर अपनी स्मृति को ताज़ा करने की ज़रूरत है, तो कृपया केस सचिव से सम्पर्क करें।
  • यह महत्वपूर्ण है कि आप अन्य गवाहों के साथ अपनी गवाही के बारे में बात करके इसे याद करने का प्रयास न करें। यदि आप अन्य गवाहों को पहले से ही जानते हों, तो कृपया उनके साथ मामले पर चर्चा न करने के बारे में सावधानी बरतें। ऐसा करना कुछ परिस्थितियों में दण्डनीय अपराध माना जा सकता है।
  • यदि कोई आपसे आपकी गवाही के बारे में पूछता है या किसी ने आपसे इसके बारे में कुछ पूछा है, तो केस सचिव से फौरन सम्पर्क करें। बहुत कम मामलों में आपसे मुकदमा शुरू होने से पहले, प्रतिवादी की ओर से लड़ रहे वकील को बयान देने के लिए कहा जा सकता है।
  • यदि आप न्यायालय में मौजूद रहने के दौरान प्रतिवादी, उसके संबंधी या किसी अन्य व्यक्ति से मिलने के बारे में चिंतित हैं तौ आपको केस सचिव को इसकी सूचना देनी चाहिए।
  • यदि आपकी अंग्रेजी अच्छी नहीं है और आप दुभाषिए की सेवाएं लेना चाहते हैं, तो केस सचिव से सम्पर्क करें।
  • यदि आप में कोई असमर्थता है, हो या आपकी कोई विशेष आवश्यकता हो, तो केस सचिव से सम्पर्क करें।
  • यदि आप पहले कभी न्यायालय में नहीं गए हैं और आप पहले वहां जाने की व्यवस्था चाहते हैं, तो केस सचिव से सम्पर्क करें। कई स्थानीय क्राउन न्यायालयों में मुक्त दिवस होते हैं और गाइड के साथ यहां के दौरे कराये जाते हैं, जिनका आप उपयोग कर सकते हैं।
  • जब आप अपनी गवाही दे देंगे, तो आपको यात्रा व्यय का भुगतान कर दिया जाएगा।
  • यदि आप विदेश से यात्रा कर रहे हैं, तो अपनी आवश्यकता के बारे में केस सचिव से चर्चा कीजिए। आपको अपने सभी मूल एग्जिबिट्स अपने साथ न्यायालय में लाने के लिए कहा जा सकता है। आपको इन्हें अपने साथ न्यायालय के कमरे में ले जाने की अनुमति दी जाएगी, पर आप अपना गवाही बयान अपने साथ नहीं ले जा सकेंगे। अपने साथ तब तक कोई अन्य चीज़ न्यायालय में ले जाएं; जबतक आपसे ऐसा करने के लिए न कहा जाए; पर यदि आपके पास कोई ऐसे अन्य दस्तावेज़ हैं, जो आपके विचार से मामले से संबंधित हो सकते हैं, तो केस सचिव को बताएं।

न्यायालय पहुंचना

  • क्राउन न्यायालय में पहुंचने के बाद, कृपया मामलों की सूची देखें,जो प्रवेश हाल के भीतर एक बोर्ड पर लगी होगी।
  • सूची में मामला प्रतिवादी के नाम के तहत दिया गया होगा, जैसे 'रे जिन बनाम प्रतिवादी का नाम' और इसके साथ उस न्यायालय की संख्या होगी जहां मामले की सुनवाई हो रही है। या फिर आप न्यायाल के किसी कर्मचारी से सहायता करने के लिए कह सकते हैं।
  • आपको निर्धारित संख्या वाले न्यायालय के दरवाज़े पर या उसके पास प्रतीक्षा करनी चाहिए। मामले का नाम दरवाज़े के साथ दीवार पर होगा। केस सचिव आपकी प्रतीक्षा कर रहा होगा / रही होगी और वह आपको अपना पिरचय देगा/देगी।

न्यायालय के भीतर तब तक न जाएं, जब तक आपको बुलाया न जाए। आमतौर पर गवाहों को तब तक मुकदमे का कोई भाग देखने की अनुमति नहीं होती, जब तक उन्होंने अपनी गवाही पूरी न कर ली हो।

कृपया प्रतीक्षा कर रहे अन्य गवाहों के साथ मामले के बारे में बात चीत न करें।

हर सम्भव प्रयास किया जाएगा कि आपको गवाही देने के लिए बुलाये जाने से पहले बहुत इंतजार न करना पड़े। परंतु किसी समय न्यायालय में लंबे समय तक प्रतीक्षा करने के अनेक कारण हो सकते है, जिन पर हमारा नियंत्रण नहीं है। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी गवाह को दो घंटों से अधिक प्रतीक्षा न करनी पड़े। हम इसके लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे। और यह सुनिश्चित करेंगे कि न्यायालय में केस सचिव आपको किसी देरी के कारण और इसकी सम्भावित अवधि के बारे में बताता रहे।

कई न्यायालयों में एक गवाह देखभाल केन्द्र होता है, जिसमें ऐसे स्वयंसेवक होते हैं जो आपकी प्रतीक्षा को और अधिक सुखद बनाने का प्रयास करेंगे।

न्यायालय की प्रक्रिया

न्यायालय के तैयार हो जाने के बाद द्वारपाल (usher) आपका नाम पुकारेगा और वह आपको वह जगह दिखाएगा, जहां आपको खड़ा होना है।

आपसे अपने नाम और पते की पुष्टि करने के लिए कहा जाएगा। यदि आप अपना पता खुले न्यायालय में नहीं बताना चाहते, तो न्यायालय लगने से पहले इसके कारणों के बारे में केस सचिव से चर्चा करें।

आपसे एक शपथ लेने या निष्ठापूर्वक कहने के लिए कहा जाएगा कि आप जो गवाही देंगे, वह सत्य होगी।

उदाहरण के लिए ईसाइयों को (न्यू-टेस्टामेंट) की शपथ लेनी होती है। पर प्रत्येक न्यायालय में यह सुनिश्चित करने की व्यवस्था है कि विभिन्न विश्वासों के गवाह ऐसे रुप में शपथ ले सकें, जो उनके लिए उपयुक्त हो। इसके बजाय अगर आप शपथ लेने की जगह निष्ठापूर्वक कहने की इच्छा रखते हैं, तो आपको इसकी अनुमति दी जाएगी। यदि आपको इस संबंध में कोई आशंका है, तो आपको इस बारे में केस सचिव या न्यायालय के द्वारपाल को बताना चाहिए।

गवाही देना

जब आप शपथ ले चुकेंगे:

  • सबसे पहले SFO का अभियोजन वकील आपसे प्रश्न पूछेगा। इसे "मुख्य परीक्षा" कहा जाता है।
  • इसके बाद शायद बचाव वकील भी आपसे प्रश्न पूछेगा। यदि बचाव पक्ष आपसे कोई प्रश्न नहीं पूछता है, तो चिन्ता न करें। इसका केवल यह अर्थ है कि उन्हें आपकी गवाही के किसी भाग पर आपत्ति नहीं है। अंत में, अभियोजन वकील फिर से आपसे पूछताछ कर सकता है।
  • यह भी सम्भव है कि किसी भी समय न्यायाधीश आपसे प्रश्न पूछ सकता है। उसे `योर ऑनर', कहते हुए संबोधित किया जाना चाहिए, या यदि वह उच्च न्यायालय का न्यायाधीश है, तो उसे `माई लेडी' कहते हुए संबोधित किया जाना चाहिए। हम आपको परामर्श देंगे कि सम्बोधन का कौन सा रुप उचित है।
  • उत्तर देने में जल्दबाजी न करें और स्पष्ट रुप से बोलें, ताकि न्यायाधीश, जूरी और वकील आपकी आवाज सुन सकें। यदि आपको कोई प्रश्न पूरी तरह समझ में नहीं आता है, तो आपको यह बताने में घबराना नहीं चाहिए। इसे दोहराने के लिए कहें।

मुकदमे की प्रक्रिया में लगा प्रत्येक व्यक्ति, जिनमें वकील और न्यायाधीश सम्मिलित है, यह सुनिश्चित करने के लिए चिंतित रहता है कि गवाहों को अपनी गवाही पूरी तरह से और निष्पक्ष रूप से देने का अवसर दिया जाए।

यदि आप गवाही देते समय कोई कठिनाई अनुभव करते हैं, उदाहरण के लिए यदि आप अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं और न्यायालय से जाना चाहते हैं या कुर्सी या थोड़ा पानी चाहते हैं, तो आपको इसके लिए न्यायाधीश से कहना चाहिए।

यदि आप किसी ऐसी बात को दुरुस्त करना चाहते हैं, जो आपने पहले कही है या यदि आपका यह मानना है कि आपको किसी प्रश्न का उत्तर देने से पहले किसी दस्तावेज को देखने के लिए समय की आवश्यकता है, तो कृपया न्यायाधीश को इस बारे में सूचित करने में न हिचकिचाएं।

यदि आपकी गवाही के दौरान कोई विराम (उदाहरण के लिए भोजनावकाश) आ जाता है, तो न्यायाधीश आपको यह चेतावनी देगा कि आप विराम के दौरान किसी से मामले के बारे में चर्चा न करें। आपको अपने भोजन की व्यवस्था स्वंय करनी होगी।

गवाही देने के बाद

यदि आप गवाही देने के बाद वहां रुकना और मुकदमे को सुनना चाहते हों, तो आपको केस सचिव से इस बारे में पूछना चाहिए, जो आपको यह बताएगा कि क्या कोई ऐसा कारण है, जिसकी वजह से यह उपयुक्त नहीं होगा। उदाहरण के लिए, यदि ऐसा कोई कारण है, जिससे आपको मामले में किसी बाद की अवस्था में फिर से बुलाया जा सकता है, तो जैसे ही आप अपनी गवाही समाप्त करेंगे, वैसे ही आपसे तुरन्त न्यायालय से चले जाने के लिए कहा जाएगा।

कृपया गवाही देने के बाद इस बात के प्रति सावधान रहें कि आप किसी ऐसे गवाह के साथ मामले पर चर्चा न करें, जिसे अभी तक बुलाया नहीं गया है.

केस सचिव आपको एक `गवाह व्यय दावा' कामॅ देगा। आप न्यायालय आने के लिए यात्रा पर किये गए खर्च, आय की किसी हानि या अन्य व्ययों को वसूल करने के हकदार होंगे। इस फार्म में आपको अपनी हकदारी बताई गई होगी। यदि आप खर्च की गई राशि के लिए रसीद प्राप्त करके रख लें, तो यह उपयोगी रहेगा। आपको 14 दिनों के भीतर अपने दावे का भुगतान मिल जाना चाहिए।

सीरीयस फ्रॉड ऑफिस आपके समय और न्यायालय आने के लिए आपने जो कष्ट किया है उसके लिए आपका कृतज्ञ है। निष्पक्ष और खुले मुकदमे हमारी दण्डनीय न्याय प्रणाली के आधार-स्तम्भ हैं। गवाह के रुप में प्रक्रिया में आपका योगदान महत्वपूर्ण है। यदि आप प्रक्रिया के बारे में किसी बात से चिंतित हो या इसे नहीं समझते, तो कृपया हमसे सम्पर्क करें।

© The Serious Fraud Office. All Rights Reserved 2008.